चंद्रयान -3 : विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, पूरे देश में खुशी का माहौल।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
चांद पर सफलता पूर्वक विक्रम लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग की सूचना पर जहाँ भारत के वैज्ञानिकों ने अपने सामर्थ्य का लोहा बनवाया। वहीं पूरा देश जश्न के माहौल में डूब गया। इसरो के वैज्ञानिकों के मिशन की सफलता के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोगों ने प्रार्थना,अरदास,भजन कीर्तन, यज्ञ हवन, के माध्यम से प्रार्थना की और सफल हुई। चांद पर दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम की सफलता पूर्वक लैंडिंग हुई और हमारा भारत पहला देश बना।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को गौरव के इस शानदार सफलता पूर्वक सफर में 140 करोड़ देशवासियों को शुभकामनाएं ज्ञापित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, जवाहरलाल एडवोकेट,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, सहित दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष विपिन बिहारी, महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामपाल जौहरी सहित चिकित्सा शिक्षक व्यापारी सभी ने इस गौरव पाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं ज्ञापित किया है।
