gtag('config', 'UA-178504858-1'); होली मिलन समारोह के जरिए बांटा स्नेह,गीत संगीत की धुन पर खूब थिरकीं महिलाएं - सोन प्रभात लाइव
कला एवं साहित्यमुख्य समाचार

होली मिलन समारोह के जरिए बांटा स्नेह,गीत संगीत की धुन पर खूब थिरकीं महिलाएं

सोनभद्र। सोन महिला मंच द्वारा शुक्रवार को चंडी तिराहा के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जुटी दर्जनो महिलाओं ने होली गीत, नृत्य से घंटो आनंद लिया और होली पूर्व स्नेह मिलन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमके धमाल मचाया।
मंच की संरक्षक कोमल पाण्डेय ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाइचारे का प्रतीक है। यह समाज को समरसता का संदेश देता है और वर्गों को एकसूत्र में बांधने का काम करता है। कहा यही वह समय है मनमुटाव को दूर कर आपस में मिल कर खुशियां बांटना चाहिए।
आयोजक पूनम गिरी ने कहा कि जिस दिन होली के रंग में सब एक बराबर होकर उसमे रंग जाएंगे उस दिन असली होली होगी। होली हमें ऊंच, नीच की खाई पाटने को प्रेरित करता है। उन्होंने होली पर प्राकृतिक रंगों के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया और कहा कि रसायनिक रंगों के उपयोग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसका प्रयोग बंद करना चाहिए। तीन घंटे चले कार्यक्रम में अर्चना गिरी, प्रियंका द्विवेदी, शारदा, कोमल, उषा मिश्रा, सिंधु मिश्रा आदि ने अपने नृत्य से दिल जीत लिया। बाकी महिलाओं ने भी संगीत की धुन पर थिरक कर माहौल को मस्ती से सराबोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी झूमते नजर आए। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर स्नेहलता, इंदु, शारिका, अर्चना गिरी, प्रिया गिरी, पुष्पा सिंह, नीरज, आशा, रंजना, सीता पाण्डेय, तारा, गीता, उर्मिला, किरण त्रिपाठी, मनीषा राय, गायत्री, मीरा आदि मौजूद रही।

Tags

शक्तिपाल सोन प्रभात

Shaktipal is playing a valuable role in the journalism of Sonbhadra district since 7 years. You continued selfless journalism with Son Prabhat for social welfare and awareness. Contact email : info@sonprabhat.live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close