सिंगरौली नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल को मिला “आप” प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
मध्य प्रदेश में नगर निगम में सिंगरौली से महापौर पद पर निर्वाचित होने वाली श्री मती रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी का प्रदेश में एक नया इतिहास रच दिया था!! महापौर पद के कड़े स्पर्धा में आपने सत्ता दल भाजपा एवम मजबूत विपक्ष के प्रत्याशी को करारी मात दी थी!! इससे पूर्व गत विधान सभा चुनाव में तीसरा स्थान प्राप्त कर आप की उपस्थिति दर्ज करा दी थी, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य,तथा प्रदेश उपाध्यक्ष “आप” के पद पर भी रहकर आपने “आप” को मजबूत करने का कार्य किया है!! केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आपको विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है!! यही कारण है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आपको यह महत्व पूर्ण दायित्व सौंपा गया है!! प्रदेश में विधान सभा चुनाव के मद्दे नज़र पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने की चुनौती स्वीकार करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मती रानी अग्रवाल का कहना है कि हमारे कार्य कर्ताओं का हौसला ,एकजुटता, संगठन की मजबूती, तथा जीतने का जुनून प्रदेश में गौरव मयी इतिहास कायम करेगी।

बताते चले मृदभाषी, मिलनसार, कर्मठ एवम ईमानदार महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के अथक प्रयास से संगठन का काफी विस्तार हुआ है!! इस समाचार से आप कार्यकर्ताओं में हर्ष व उत्साह है!! ! नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सोनी एवम पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अनीता वैश्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मती रानी अग्रवाल को मिली इस जिम्मेदारी से संगठन का कद काफी बढ़ गया है, हमारी एक जुटता एवम प्रदेश अध्यक्ष का दिशा निर्देश हमे ऊंचाइयों तक ले जायेगा!! हमारा संगठन आगामी चुनाव में एक नया इतिहास रचने जा रहा है!! कार्य कर्ताओं ने यह दायित्व सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी है!!