मुख्य समाचार
सिविल बार संघ के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 अप्रैल को।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र। सिविल बार संघ के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सिविल बार संघ के सभागार में 19 अप्रैल दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी विष्णु कांत तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि सिविल बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 अप्रैल को आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। वही समारोह की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अरुण कुमार त्रिपाठी होंगे।