gtag('config', 'UA-178504858-1'); प्रभारी मंत्री ने विकास के नाम पर मांगा वोट। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

प्रभारी मंत्री ने विकास के नाम पर मांगा वोट।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी,सोनभद्र- जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल शुक्रवार की शाम तहसील मुख्यालय के व्यापारी,प्रबुद्ध वर्ग के अलावा स्वजातीय बन्धुओं के साथ अलग अलग बैठक में भाग लिया| इसके पश्चात नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च करते हुए नगरवासियों से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन में पक्ष में मतदान करने की अपील की|


शुक्रवार की शाम तहसील मुख्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का काफिला सबसे पहले रविन्द्र जायसवाल के आवास पर रुका,जहां स्वजातीय बन्धुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| जहां जायसवाल कलवार समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उसके बाद स्टांप व निबन्ध मंत्री का कारवा तुलसी निकेतन में आयोजित कार्यकर्ता, व्यापारी व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच पहुंचा| यहां उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार व्यापारियों के हित में किये गये कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। करीब तीस मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी जी के भावनाओं को उनके बीच रखते हुए लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की| इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ व स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ राज्यमंत्री पैदल मार्च करते हुए नगरवासियों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की| इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, विधायक रामदुलार गोंड़, एमएलसी केदारनाथ सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, निवर्तमान चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, चुनाव संयोजक रामेश्वर राय,प्रभारी अरविन्द पाण्डेय,मनोज सिंह बबलू,दिलीप पाण्डेय, विपिन बिहारी, मनीष जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे|


सपा नेता निर्दल चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा में हुए शामिल

दुद्धी- स्थानीय नगर निकाय में चेयरमैन पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे सपा नेता अवधेश कुमार जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन के पक्ष में समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | विधायक रामदुलार गोंड़ समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पार्टी का पट्टा एवं अंगवस्त्रम से मुख्य चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close