दुद्धी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231016-wa00106406308465150958791-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र कोतवाली अंतर्गत शासन के निर्देश के क्रम में महिला थाना प्रभारी सविता सरोज नें महिला सुरक्षा एवं नारी शक्ति मिशन के मद्देनजर दिनांक 16.10.23 को मिशन शक्ति/शक्ति दीदी अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओ को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231016-wa00106406308465150958791-1024x576.jpg)
बाल विवाह, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा सरकारी योजनाओ से संबंधित जानकारी दी गई व हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108, 112 के बारे में बताया l उत्तर प्रदेश सरकार के पहल पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए महिला पुलिसकर्मी छात्रों को गुड टच एवं बैड टच सहित उनके अधिकारों के बारे में जन जागरुक कर रहे हैं l इस मौके पर दुद्धी महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, महिला आरक्षी प्रिया यादव, महिला आरक्षी संयोगिता गोंड मौजूद रहीं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231016-wa00112536944177465664798-1024x576.jpg)