सोनभद्र :अनुदेशको ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी परिसर मे शुरू किया क्रमिक अनशन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231029-wa00366081816729849661968-780x405.jpg)
सोनभद्र/ सोन प्रभात / आशीष गुप्ता
सोनभद्र जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह के अध्यक्षता में आज दिनांक 29/10/2023 दिन रविवार समय 12 बजे से 2 बजे तक जिलाधिकारी परिसर मे महात्मा गांधी प्रतिमा पर अनुदेशको ने अपनी मांगो को लेकर अनशन किया। अनुदशको ने कहा कि सरकार हाई कोर्ट के आदेश को तुरंत लागू करे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231029-wa00366081816729849661968-1024x576.jpg)
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में 2 अक्टूबर 2023 से प्रत्येक जिलो मे और प्रत्येक रविवार को समय 12 बजे से 2 बजें तक क्रमिक अनशन का कार्यक्रम अनुदेशको हित में पूर्व के भाँति निर्धारित अनशन चलाया जायेगा। यह अनशन तब तक चलेगी, जब तक कि अनुदेशको की सभी मांगें पूरी नही हो जाती है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231029-wa00354274289372056732432-1024x576.jpg)
आपको बताते चलें कि इस अनशन मे कुछ अनुदेशक बहने अपने दूधमुँहे बच्चों के साथ भी उपस्थित थी। इस दौरान भारी संख्या में अनुदेशक शिक्षक भाई और शिक्षिका बहने उपस्थित थी।इस अनशन के दौरान सोनभद्र से पवन अग्रहरी जी उपस्थित थे।