पुलिस ने परखी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों पर भी रही नज़र।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231213-wa00161274367069032633909-780x405.jpg)
बीजपुर/ विनोद गुप्त / सोन प्रभात
बीजपुर। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में संचालित बैंकों और डाक घर की सुरक्षा ब्यवस्था की जांच करते हुए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ट उपनिरीक्षक ऐश खान के नेतृत्व में हमराह पुलिस टीम के साथ यूनियन बैंक स्टेट बैंक केनरा बैंक सहित पोस्टआफिस के सुरक्षा ब्यवस्था की जांच करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231213-wa00161274367069032633909-768x1024.jpg)
इस दौरान निरीक्षक श्री खान ने बैंकों के आसपास घूम रहे सन्दिग्ध लोगों से पूछ ताछ कर अनावश्यक खड़े लोगों को फटकार लगायी। बैकों के आसपास खड़े बगैर नम्बर के दुपहिया वाहनों एटीएम के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ किया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231213-wa00236408442882366098191-768x1024.jpg)
सुरक्षा की परख में निकली टीम ने एनटीपीसी मैटेरियल गेट के पास बाइक पार्किंग में दर्जनों बाइक की हैंडिल लॉक को चेक करते हुए बगैर काम के आसपास घूम रहे लोगों की आईडी और कागजात की जाँच कर तत्काल हटने का निर्देश दिया।श्री खान ने कहा कि अनावश्यक घूम रहे लोग कभी कभी खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर देते हैं ऐसे में पुलिस पहले से ही जाँच पड़ताल कर सुरक्षा के प्रति गम्भीर है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231213-wa00255173159587412901799-768x1024.jpg)