gtag('config', 'UA-178504858-1'); विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।

बीजपुर /सोनभद्र – विनोद गुप्त – सोन प्रभात

म्योरपुर विकास खण्ड के जरहा न्याय पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने अपने अपने गाँवों में पहुँचने पर भब्य स्वागत किया। भारत सरकार द्वारा गाँवों में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से श्किन पर दिखाने हुए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की जमकर प्रशंसा तथा सरकार द्वारा ग्रामीणों तक पहुँचने वाली योजनाओं का विस्तृत प्रचार प्रसार यात्रा में मौजूद प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों कर्मचारियों ने विन्दुवार लोगों को समझाते हुए किया। इस दौरान प्रधान मंत्री का सन्देश और संकल्प दिखाया गया।

संकल्प यात्रा में दिखाए गए सन्देश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रशंसा की और कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश खूब तरक्की कर रहा है। गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम जरहा स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी तथा प्रधान पति विनोद भारती के देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ।

वहीं शुक्रवार को नेमना गाँव के कम्पोजिट विद्यालय पर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान हीरामनी देवी,गनपत गुर्जर,राधेश्याम गुर्जर,अस्वस्थमा यादव भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता,ईश्वरी प्रसाद सहित अनेक ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।ततपश्चात डोडहर गाँव मे ग्राम प्रधान केपी पाल सहित ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की।इस अवसर पर नोडल अधिकारी शैलेन्द्र ठाकुर,एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, कृषि विभाग से रमेश कुमार,जलजीवन मिशन से बृजकिशोर चतुव्रेदी,गाँव मे तैनात आशा,आंगनबाड़ी,एएनएम,सीएएचओ,शिक्षकगण,सफाई कर्मी,रोजगार सेवक,कम्प्यूटर आपरेटर आदि मौजूद थे कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामविकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close