gtag('config', 'UA-178504858-1'); महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही मोदी योगी की सरकार - विनीत सिंह एम एल सी - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही मोदी योगी की सरकार – विनीत सिंह एम एल सी

  • – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी क्रांतिकारी नेता भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का किया अनावरण।
  • -धरती माता की जयकारे व जय सेवा जय जोहार के नारे से गूंजा मैदान।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत आदर्श गांव नगवा में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दशकों से चली आ रही शहीद स्मारक स्थल पर आदिवासी महोत्सव में मुख्य अतिथि विनीत सिंह एमएलसी द्वारा आदिवासिय -जनजाति को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र पिता स्वर्गीय महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को देश में स्वच्छता अभियान, हर घर इज्जत घर शौचालय, आवास, 80 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न आदि द्वारा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार |

हर घर नल द्वारा स्वच्छ जल का ऐतिहासिक कार्य आदिवासी जनजातियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी | देश का सौभाग्य है कि मोदी योगी की सरकार है | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति अनावरण के संदर्भ में कहाँ की 25 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में कूद पड़े और अंग्रेजों के दांत खट्टे किए | आगामी चुनाव में आदिवासी हित के लिए भाजपा को वोट करें | आदिवासी भाजपा नेता श्रवण गौंड,नें कहाँ आदिवासी के शौर्य, वीरता का कार्यक्रम के माध्यम से सराहनीय संरक्षण किया जा रहा |

सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत नें कहा आजादी के बाद पहली बार आदिवासी जनजाति को भाजपा की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सीधे करा रही, कार्यक्रम संयोजक महेशानंद सिंह नें मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह तीर धनुष अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण स्वागत कर जनसम्बोधन में कहाँ सरकार कम उम्र में विवाह को गैर कानूनी माना है जिसका पालन हम सभी को करना होगा | कम उम्र में शादी नहीं करने का संकल्प दिलाया और प्रदेश केंद्र सरकार के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की | जनहित संदर्भित मुख्य अतिथि से सोलर वाटर पम्प की मांग की गई, जिससे हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिल सकें | जिस पर आश्वासन एमएलसी द्वारा दिया गया | कार्यक्रम को सम्बोधित ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवनारायण खरवार, क्रय विक्रय समिति पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राय,गोपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि द्वारा किया गया | महात्मा गांधी के प्रतिमा व भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति का अनावरण माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई | दिल्ली से आए विद्याचंद नें आदिवासी लोकगीत एवं कर्मा गाकर आदिवासियों का मन मोहा | शानदार आदिवासियों की विरासत कर्मा का प्रस्तुतीकरण किया गया | मुख्य अतिथि के कर कमल द्वारा आदिवासी धर्माचार्य सुखई, जिला अध्यक्ष फौजदार परस्ते सहित दर्जनों आदिवासियों का अंगवस्त्रम से सम्मानित किया l इस मौके पर नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,अध्यक्ष राकेश केसरी,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्रवंशी, पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला,बीरेंद्र सिंह,फणीश्वर जायसवाल सहित दर्जनों आदिवासी नेता उपस्थित रहे | संचालन डॉक्टर गौरव सिंह व भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close