gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा मंडल बभनी में आयोजित कार्यशाला सकुशल हुआ संपन्न। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भाजपा मंडल बभनी में आयोजित कार्यशाला सकुशल हुआ संपन्न।

बभनी/सोनभद्र / लल्लन प्रसाद/ सोनप्रभात

भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला बभनी मंडल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवम् जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह गौतम जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

और कार्यकर्ताओं को उनके करणीय कार्यों के बारे में संबोधित किया , मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे द्वारा कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव हेतु कमर कस लेने की जरूरत अभी से ही है, कहा गया, मंच का सफल संचालन लालकेश कुशवाहा ने किया, इस कार्यशाला में जिला कार्यसमिति सदस्य श्री प्रेम चंद जी, दीपचंद केशरी, सुधीर पांडे, लल्लन प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, विकास कुमार, भगवान दास, जगदीश दुबे, एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close