gtag('config', 'UA-178504858-1'); नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमेत्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्महामंगले पुण्यभूमे त्वदर्थेपतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते ।। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे
त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्
महामंगले पुण्यभूमे त्वदर्थे
पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते ।।

हे वत्सल मातृ भूमि! मैं तुझे निरंतर प्रणाम करता हूं!! हे हिंदु भूमि! तूने ही मुझे सुख में बढ़ाया है, हे मंंगलमयी पुण्य भूमि तेरे हित मेरी यह काया अर्पित हो!! तुझे मैं अनन्त बार प्रणाम करता हूं!!

विंध्य नगर / सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी/ सोन प्रभात

विंध्य नगर ढोटी स्थित संघ कार्यकर्ता श्री अंबिका सिंह के आवास स्थित हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सिंगरौली नगर संघ के पर्यावरण संयोजक राजेश अग्रवाल एवम सह जिला संपर्क प्रमुख संजय अग्रवाल के संचालन में संघ की स्थापना, संचालन,कार्य पद्धति,सिद्धांत,तथा संगठन की महत्ता पर एक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ।

जिसमे संजय अग्रवाल जिला संपर्क प्रमुख सिंगरौली ने 1925 में आद्य सरसंचालक डॉक्टर हेडगेवार द्वारा नागपुर में स्थापना से प्रारंभ होकर डॉक्टर गोलवरकर गुरु जी, श्री बालासाहब देवरस, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी, श्री सुदर्शन जी और वर्तमान सर संघ चालक श्री मोहन भागवत तक की संघ यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई!! संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता पर्यावरण संयोजक श्री राजेश अग्रवाल ने संघ की प्रार्थना का रहस्य बताते हुए कहा प्रतिज्ञा और प्रार्थना का घनिष्ठ सम्बन्ध है, प्रतिज्ञा व्यक्तिगत है,प्रार्थना सामूहिक!!प्रार्थना अहंकार को नियंत्रित करती है, प्रतिज्ञा में स्वत: का संकल्प रहता है!! आज के इस गोष्ठी में श्री अंबिका सिंह, अभिजीत ओझा, सुरेश गुप्त ग्वालियरी कवि एवम पत्रकार, विक्रम गुप्ता, विजय सिंह, एस के सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!! संगोष्ठी का समापन संघ की प्रार्थना से हुआ।


जिसका स सम्मान पाठ उपस्थित कार्यकर्ताओं को राजेश अग्रवाल जी ने कराया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close