दुद्धी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 39 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए तीन मामलों का निस्तारण।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00094066063405838658805-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ/ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र। तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न जन समस्याओं से युक्त 39 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सुरेश राय ने किया। उन्होंने अवशेष प्रार्थना पत्र को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00094066063405838658805-1024x512.jpg)
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण अगर तुरंत समय पर गुणवत्ता परक नहीं होंगे तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी,पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी,खंड विकास अधिकारी के अलावा काफी संख्या में संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00087820376388024986983-300x135.jpg)