रामचरित मानस महायज्ञ में श्री राम कथा की हुई अमृतवर्षा, कथा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नाम।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00001245817210667659892-780x405.jpg)
लिलासी/ सोनभद्र – आशीष गुप्ता / दिनेश चौधरी / सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00015177838436424717332-1024x450.jpg)
- कथा वाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज के सम्मान में पहुंचे दुद्धी, म्योरपुर मंडल से अनेकों बड़े नाम।
- कथा श्रवण करते हुए राममय हुए श्रद्धालु, पहले दिन के कथा में मुग्ध हुए श्रद्धालु।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00001245817210667659892-1024x450.jpg)
म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत कुदरी धनखोर सीमा पर हो रहे रामचरित मानस महायज्ञ में श्री राम कथा के पहले दिन जिले के कई बड़े नाम कार्यक्रम में शिरक्कत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के संरक्षण में चल रहे महायज्ञ में श्री कथा के पहले दिन जिले और मंडल के कई राजनैतिक छवि कथा वाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज के सम्मान में उपस्थित रहे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00026582318894835538375-1024x450.jpg)
कथा वाचक के मंचासीन होने के पश्चात फूल मालाओं, अंगवस्त्रम के साथ आदर के साथ सम्मानित किया गया। इस बड़े महायज्ञ आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव, जंगलों में धर्म के इस बड़े कार्य को करने हेतु कार्यकर्ता और ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00044105592828485883079-1024x450.jpg)
वहीं कथावाचक के चरण को शुभ बताते हुए उन्होंने कहा के महाराज जी का चरण जहां भी पड़ा है, वहां अनवरत विकास हुआ है। साथ ही सबका आभार व्यक्त करते हुए दूर से आए अतिथियों का उन्होंने स्वागत किया। मोमेंटम देकर कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज का सम्मान किया गया। संचालन एड० मनोज कुमार मिश्र ने किया
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00036977976729175256723-1024x450.jpg)
दुद्धी , म्योरपुर मंडल तथा जिले से आए अतिथियों का यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम देकर स्वागत सम्मान किया। श्री राम कथा के पहले दिन आरंभ के अवसर पर ओम प्रकाश दुबे, मनोज कुमार सोनकर, राजन चौधरी पूर्व जज, एड० दिलीप पाण्डेय, सुमित सोनी, मोहर लाल खरवार, जीत सिंह खरवार, अवधेश जौहरी, मनीष जायसवाल, गणेश जायसवाल, सुषमा सिंह, होरीलाल पासवान, सुशील गुप्ता, विनोद सिंह गोंड, मनोज सिंह बबलू समेत कई नाम अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें। वहीं यज्ञ समिति से स्वागत हेतु श्री गणेश, बुद्धिराम सिंह, मनोज गुरुजी, राम औतार पनिका, रविंद्र गुप्ता, गुलाब पनिका, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, विद्याशंकर, विकास सत्यदेव, रितेश, दिनेश समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240317-wa00065811161870699008387-1024x450.jpg)