gtag('config', 'UA-178504858-1'); रेनुकूट इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र बना आपदा में सहारा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

रेनुकूट इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र बना आपदा में सहारा।

सोनभद्र/ रेनुकूट – यू. गुप्ता/ सोन प्रभात


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य दिलीप कुमार दुबे और रेड क्रॉस के सचिव डॉ सुमन एंड टीम के सहयोग से  राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया।

साथ ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी सहयोग कर रहे साथी रेड क्रॉस के मेंबर बनने की भी इच्छा जाहिर किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है और समय-समय पर जो भी जरूरत की चीजें जैसे हाइजीन किट, ट्रिपल कंबल ,बर्तन सेट ,इत्यादि का वितरण किया जाता है।



आपको बताते चलें कि रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 झरना बस्ती में भारी बारिश होने की वजह से काफी घरों को नुकसान हुआ है। कई घर जो कच्ची मिट्टी के बने हुए थे वो जमीनदोज हो गए और घर के घरेलू सारी सामग्री पानी बहा ले गया। जिसकी सूचना इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र को हुई।



इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के  सदस्यों ने झरना बस्ती में जाकर  जिनके मकान गिरा था उन्हें तिरपाल और हाइजीन किट तथा जिनके केवल नुकसान हुआ था उनको भी हाइजीन किट उपलब्ध कराया गया।

इस वितरण में नगर पंचायत रेणुकूट की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह अपनी टीम के साथ झरना बस्ती के लोगों के साथ उपस्थित थी। और उन्होंने भी सामान उपलब्ध कराया।



झरना बस्ती की रहने वाले प्रदीप कुमार सोनी ,भवानी यादव, निरंजन कुमार ,हरिशंकर यादव, उपेंद्र राम ,पूनम देवी ,संजय कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, सुमंत बैठा ,व्यास यादव ,सुदामा ,मंगल बैठा ,अच्छे लाल शर्मा,तथा बाकी पानी से प्रभावित 10 से 15 घरों को हाइजीन किट एवम तिरपाल उपलब्ध कराया गया। इस किट में स्नान करने का साबुन,कपड़ा धोने का साबुन, सर्फ, ब्रश, पेस्ट, बिस्कुट, सेनेटरी पैड, नारियल तेल, रेजर उपलब्ध आदि अन्य सामानों को उपलब्ध कराया गया ।

वार्ड के विपिन गिरी, समाजसेवी डब्लू सिंह, राकेश, अखिलेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close