Wanted Vikash Dubey Update -:8 पुलिसकर्मियों के हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे पकड़ा गया।

- , मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने की पुष्टि।
- मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
- 09 जुलाई के सुबह लगभग 10 बजे हुई गिरफ्तारी– सूत्र
सोनप्रभात – सोशल डिजिटल डेस्क
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों के हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे के पकड़े जाने की खबर सोशल मिडिया ट्विटर, न्यूज चैनलों के द्वारा आ रही है। गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन से पकड़ लिया है। ट् विटर आदि सोशल साइट पर प्रतिष्ठित न्यूज एंकर, राजनेता आदि के ट्विट से मिल रही जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है।
यूपी सरकार के ACS अवनीश अवस्थी ने भी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। सू्त्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था।
