लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 जयंती क्षेत्रीय कार्यालय अपना दल एस पी डब्लू डी मोड़ शक्तिनगर में धूमधाम से मनाई गई।
सोनभद्र / सोन प्रभात – जितेंद्र चंद्रवंशी – आशीष गुप्ता
शक्तिनगर सोनभद्र क्षेत्रीय कार्यालय अपना दल एस पी डब्लू डी मोड़ शक्तिनगर स्थल पर आजादी के बाद देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 146वीं जयंती मनाई गई।
सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे थे। इस दौरान आजादी की लड़ाई जोर पकड़ रही तो पटेल भी महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में कुद पड़े।
किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
आज दिनांक 31/10/2021 को क्षेत्रीय कार्यालय अपना दल एस पी डब्लू डी मोड़ शक्तिनगर स्थल पर राम सुरेश कुशवाहा दुद्धी विधान सभाध्यक्ष के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष उदित नारायण पट व पश्चिमी जोन प्रभारी राजकुमार पटेल व पूर्वी जोन ध्यक्ष लवकुश चंद्रवंशी ,दक्षिणी जोन ध्यक्ष जयचन्द अपना दल एस के कार्यकर्ता जोन उपाध्यक्ष रामसखा पटेल, राम मनोहर पटेल सेक्टर अध्यक्ष,दिनेश कुमार सेक्टर उपाध्यक्ष, दुद्धी विधान, व रमेश सोनी, अमित कुमार,अंजनी कुमार गुप्ता,सलीम अंसारी इत्यादि कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित हुए।