gtag('config', 'UA-178504858-1'); ओबरा विधायक संजीव गोंड दूसरी बार बने राज्यमंत्री, ली शपथ। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

ओबरा विधायक संजीव गोंड दूसरी बार बने राज्यमंत्री, ली शपथ।

ओबरा – सोनभद्र / अनिल अग्रहरी – सोन प्रभात

ओबरा(सोनभद्र):डाला सोनभद्र ओबरा विधान सभा से लगातार दूसरी बार जनपद में सबसे अधिक मतो के अन्तर से जीत हासिल करने वाले संजीव कुमार को दूसरी बार राज्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।उनके शपथ लेने के बाद बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के बाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

उनके दूसरी बार राज्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच ही उनके लोकप्रियता का कारण है।ओबरा विधान सभा ही नहीं अपितु जनपद के कार्यकर्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहा करते हैं। संजीव कुमार का मंत्री बनना जनपदवासियो के हित में है।आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के आदिवासियों समेत क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।लोगो ने कहा कि अपने निधि का पुरा उपयोग विकास के क्षेत्र में खर्च किया।सड़क,पेयजल,बिजली आदि कार्यो को करने का कार्य किया।
भाजपा के बूथ प्रभारी अरूण चन्द्र प्रभाकर के नेतृत्व में विधायक व राज्यमंत्री के आवास पर हंसराज चौधरी,अनिकेत श्रीवास्तव,विवेक सिन्हा,हरिराम चौरसिया,राजेश साहनी,बजरंगी सेठ,मुकेश चौधरी,पप्पू पाण्डेय,राजेन्द्र,गोविन्द आदि लोगो ने मिठाई खिलाई कर जय श्रीराम के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close