मुख्य समाचार
नगर में शांति व्यवस्था के मद्देनजर इंस्पेक्टर ने किया रुट मार्च
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी/ सोनभद्र| उदयपुर में हुए घटना व कल जुम्मे की नमाज के मद्देनजर नगर में इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने क़स्बे में रुट मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया | उन्होंने इस दरमियान कई संदिग्धों से पूछताछ की और कई वाहनों की चेकिंग की|
कोतवाली से निकला रूट मार्च माँ काली मंदिर तिराहा पहुँचा वहां से वापस होकर बस स्टैंड म्योरपुर तिराहा चला उसके बाद पुलिस कर्मी वापस हो लिए| इस मौके पर इंस्पेक्टर के अलावा एसआई दिग्विजय सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहें|