gtag('config', 'UA-178504858-1'); अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जुमे की नमाज संपन्न। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जुमे की नमाज संपन्न।

  • दुद्धी जामा मस्जिद पर मुस्तैद रहा प्रशासन।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र। राजस्थान में कन्हैया की हत्या के बाद जुम्मे के नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चौकन्ना रहा। आज शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दुद्धी जामा मस्जिद के पास शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद रहा।

नगर में आज पूरी तरह से शांति व्यवस्था के बीच मुस्लिम बंधुओं ने जुमे की नमाज अदा कियाl इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, इनामुल हक, महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह सहित पीएसी पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close