भाषण प्रतियोगिता में मानसी तिवारी प्रथम स्थान प्रियंका गौतम को दूसरा अंजलि को तीसरा स्थान मिला।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220817-wa00351435706763417020364-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220817-wa00351435706763417020364-1024x576.jpg)
दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में आज बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में पोस्टर,भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।संयोजक श्रीमती आरजू सिंह और सह – संयोजक डॉ बृजेश कुमार यादव के कुशल दिशा निर्देशन में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।निर्णायक डॉ मिथिलेश कुमार गौतम, डॉ विवेकानंद और डॉ सचिन विश्वकर्मा के निष्पक्ष मूल्यांकन स्वरूप भाषण प्रतियोगिता में मानसी तिवारी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,प्रियंका गौतम बी. ए.द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा अंजलि बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।परिणाम की घोषणा मुख्य शास्ता डॉ रामसेवक सिंह यादव ने किया और प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनको बधाई दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रश्नोत्तरी तथा पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम मूल्यांकन के पश्चात् घोषित किया जाएगा।सम्बन्धित जानकारी मीडिया प्रभारी आरजू सिंह ने दिया।