अमृत विद्या पीठ विंध्य नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुई भव्य काव्य गोष्ठी।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/01/img-20230109-wa00078546198228945142045-720x405.jpg)
विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली के तत्वावधान में आज रविवार 8 जनवरी 2023 को अमृत विद्या पीठ विंध्य नगर के संस्थापक/ प्राचार्य श्री अश्विनी तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं वयोवृद्ध कवि श्री उमाशंकर लाल श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में एक काव्य गोष्ठी दो बजे दिन में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई। वाणी वंदना गीतकार श्री राम खेलावन मिश्रा ने किया। उपस्थित कवियों क्रमशः श्री एस. पी. शाह, के.पी. सोनी, सुरेश गिरि “प्रखर”, संजीव पाठक “सौम्य”, प्रविंदु दुबे “चंचल”, राम खेलावन मिश्रा, नारायण दास भट्ट “विकल”, उमाशंकर लाल श्रीवास्तव तथा श्री प्रवेश मिश्र “मयंक” ने एक से बढ़कर एक अद्वितीय एवम सार्थक रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/01/img-20230109-wa00078546198228945142045.jpg)
काव्य गोष्ठी नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसका सफल संचालन कवि नारायण दास भट्ट “विकल” ने किया। अंत में मुख्य अतिथि श्री अश्विनी तिवारी जी के शानदार उद्बोधन एवम उसके उपरांत श्री प्रवेश मिश्र “मयंक” जी के आभार प्रदर्शन के साथ काव्य गोष्ठी का समापन हुआ।