महीयशी नेपुरी देवी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे डॉ लवकुश प्रजापति। अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 4 व 5 फरवरी को।

लिलासी/ सोनभद्र – रविकांत गुप्ता / सोन प्रभात
म्योरपुर विकासखंड के लिलासी कला गांव में राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के तत्वाधान मे 38 वी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 व 5 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,झारखंड प्रांतों के कुल ढाई सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे इसकी जानकारी समिति के प्रबंधक डॉक्टर लखन राम जंगली ने दी।

प्रतिष्ठित चिकित्सक, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद बहु- आयामी व्यक्तित्व के धनी पूर्व क्षेत्रपंचायत प्रमुख व दीनदयाल विचार मंच के अध्यक्ष दुद्धी निवासी डॉ लवकुश प्रजापति को सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए द्वितीय महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान डॉक्टर लवकुश प्रजापति को 4 फरवरी के सायं लिलासी कला में आयोजित कवि गोष्ठी में दिया जाएगा।यह सम्मान प्रतिवर्ष डॉ लखनराम जंगली की स्वर्गीय माता महीयशी नेपुरी देवी के स्मृति में राजाचंडोल वनवासी सेवा समिति लिलासी द्वारा प्रदान किया जाता है। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व नकद ₹5000 प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व यह पुरस्कार श्री कमलेश पांडे चित्त विश्राव झारखंड को प्रदान किया गया था।