gtag('config', 'UA-178504858-1'); सोनभद्र : रिश्ते हुए तार तार, पिता अपनी ही पुत्री से करता था दुष्कर्म, गर्भ गिराकर किया मानवता शर्मसार। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारक्राइम

सोनभद्र : रिश्ते हुए तार तार, पिता अपनी ही पुत्री से करता था दुष्कर्म, गर्भ गिराकर किया मानवता शर्मसार।

  • कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्री के साथ किया दुराचार, गर्भ गिरा कर किया मानवता को शर्मसार।

सोनभद्र / / सोन प्रभात 

शाहगंज से रूह झकझोर देने वाली खबर प्रकाश में आई है। कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्री के साथ किया दुराचार किया और गर्भ गिरा कर पूरी मानवता को शर्मसार किया है। बताते चलें कि खुद दुराचारी की पत्नी ने दिनांक 27.04.2023 को  थाना शाहगंज, सोनभद्र ने थाना शाहगंज पर सूचना दिया कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ उसका पति सुरेश कोल पुत्र कान्ता कोल पिछले 7-8 महिने से जबरदस्ती बलात्कार करता था। जिससे उसकी पुत्री को गर्भ रुक गया था। दिनांक 18.04.2023 उसके पति सुरेश कोल द्वारा उसकी पुत्री को गर्भनिरोधक दवा खिला देने के कारण उसकी पुत्री को मृत बच्ची पैदा हुई थी। मृत नवजात बच्ची को उसके पति द्वारा ग्राम राजुपर-रैपुरा बार्डर पर स्थित नाले के पास झाडियों में फेक दिया था।

क्षेत्रराधिकारी घोरावल – अमित कुमार

पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार 

इसके बाद भी दिनांक 26.04.2023 को पुन: मेरी लड़की को घर में अकेला पाकर मेरे पति सुरेश द्वारा खुद की पुत्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया। पीड़िता की माता ने दिनांक 27.04.2023 को थाना शाहगंज पर लिखित तहरीर दी  , जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2023 धारा 376/313/318/506 भा0द0वि0 व ¾ पॉक्सो एक्ट बनाम सुरेश कोल पुत्र कान्ता कोल नि0 ग्राम रैपुरा थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही है ।

क्षेत्राधिकारी घोरावल ने क्या कहा देखें वीडियो

 

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close