gtag('config', 'UA-178504858-1'); सोनभद्र नवीन पेंशन के विरोध में सड़क पर उतरे सभी विभागों के कर्मचारी, निकाली पदयात्रा। - सोन प्रभात लाइव
अन्यनौकरी,टेक्नोलॉजी एवं उद्योगमुख्य समाचार

सोनभद्र नवीन पेंशन के विरोध में सड़क पर उतरे सभी विभागों के कर्मचारी, निकाली पदयात्रा।

सवांददाता:- यू.गुप्ता

सोनभद्र:-राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के केन्द्रीय कर्मचारी और राज्य कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियो ने नवीन पेंशन के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले आज जनपद सोनभद्र जिले में पदयात्रा निकालकर के ज्ञापन सौंपा।

आपको बताते चले कि विगत कई वर्षों से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी लगातार नई पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 15 लाख कर्मचारी एनपीएस (नवीन पेंशन स्कीम) से आच्छादित है और पूरे देश में तकरीबन 70 लाख कर्मचारी नवीन पेंशन स्कीम से आच्छादित है।

सरकार ने सभी कर्मचारियों के हितो को शेयर बाजार के हवाले कर दिया है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के केन्द्रीय कर्मचारी और राज्य कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी सड़क पर उतर चुके हैं और खुलकर के पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने लगे है।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सहयोगी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री और जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष योगेश पांडे ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज हम सभी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के केन्द्रीय कर्मचारी और राज्य कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित होकर के पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी को संबोधित करते हुये ज्ञापन संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में पेंशन अधिकार पदयात्रा में हजारों की संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक पद यात्रा करके संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।

उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी संघ ने बताया कि यह संघर्ष पुरानी पेंशन बहाली तक अनवरत चलता रहेगा । वहीं अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाएगी तो कर्मचारी संघर्ष के लिए बाध्य होगा और पुरानी पेंशन बहाली तक यह संघर्ष चलता रहेगा।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close