gtag('config', 'UA-178504858-1'); मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक,जिलाध्यक्ष व चेयरमैन पहुँचे घर घर - सोन प्रभात लाइव
अन्यआस-पासकला एवं साहित्यमुख्य समाचार

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक,जिलाध्यक्ष व चेयरमैन पहुँचे घर घर

दुद्धी/जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी/सोनप्रभात


दुद्धी सोनभद्र 10 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक दुद्धी रामदुलार सिंह गौंड एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे व नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन के नेतृत्व में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम के तहत दुद्धी नगर भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत मल्देवा व बघाडु के बूथों पर घर घर जाकर मिट्टी अक्षत संग्रह किया। गांव से लेकर शहर तक भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद नारों के बीच क्रांतिकारियों शहीदों को नमन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्री विधायक राम दुलारे गौंड एवं नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा दिल्ली में बनने वाले अमृत वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे मिट्टी

संग्रह अभियान के तहत हर घर से मिट्टी लिया जा रहा है जिस घर में मिट्टी उपलब्ध नहीं है वहां से एक मुट्ठी चावल लिए जाएंगे या पांच तुलसी का पत्ता. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे पूरे देश की जन भागीदारी कराया जा सके। यह कार्यक्रम से वीरगति को प्राप्त सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि भी देश के घर-घर से होंगी l इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉक्टर हर्षवर्धन आर्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जिलामंत्री दिलीप पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, जनजाति मोर्चा संयोजक मीरा गौंड,ग्राम प्रधान सीता जायसवाल,वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद राय, संजू तिवारी, सूरज देव सेठ , पंकज अग्रहरि मंडल उपाध्यक्ष राहुल अग्रहरि दीपक शाह मनोज तिवारी मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह बाजू में जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी जिला सहसंयोजक भोलू जायसवाल मंडल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरि पूर्व ग्राम प्रधान निरंजन जायसवाल मंडल संयोजक पियूष कसेरा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी भाजयुमो संयोजक अजय चंद्रवंशी आदि दर्जनों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे l

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close