ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू बने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231015-wa00374408369733757204492-780x405.jpg)
विंध्य नगर/ सिंगरौली/ सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
अनेक महत्व पूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक अपना दायित्व का निर्वहन करने वाले जिला सिंगरौली के कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू को प्रदेश उच्च कमान द्वारा प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है, इससे पूर्व अनेक जनपदों में चुनाव प्रभारी, परिवहन प्रकोष्ठ, भारत जोड़ो यात्रा के समन्यवक सहित अन्य पदों को सुशोभित कर चुके है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231015-wa00389140602932542091886.jpg)
इस मनोनयन के लिए ज्ञानू जी ने जिला इकाई,प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमल नाथ जी एवम कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय खरगे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231015-wa00374408369733757204492-1024x683.jpg)
इस बाबत खबर मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की है!!