“गणतंत्र हमारा अमर रहे” – महाप्रबंधक एन.टी.पी.सी.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240126-wa00165769442224031940344-780x405.jpg)
बीजपुर/ सोनभद्र / विनोद गुप्त – सोन प्रभात
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बड़े हीं धूमधाम से पचहत्तरवां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के नामित अध्यक्ष एनटीपीसी के महाप्रबंधक आर एन सिन्हा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा झंडा फहराया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240126-wa00165769442224031940344-1024x770.jpg)
एनसीसी कमांडर दुर्गा के नेतृत्व में कैडेट्स एवं परेड में शामिल अन्य छात्र- छात्राओं द्वारा झंडे को सलामी दी गई। साथ हीं विद्यालय की संगीत शिक्षिका अशिति के निर्देशन में राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद राष्ट्रभक्ति से सराबोर नारे लगाए गए। देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे महात्मा गांधी अमर रहें भीमराव अम्बेडकर अमर रहें शहीद भगत सिंह अमर रहें आदि नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि आर एन सिन्हा ने अपने उद्बोधन द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्त्व की चर्चा करते हुए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथाओं एवं उनके महान प्रयासों की याद दिलाते हुए देश की आजादी में डीएवी संस्था के योगदान एवं डीएवी संस्था से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह एवं रामप्रसाद बिस्मिल को नमन किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240126-wa00177060443190050569137-770x1024.jpg)
उसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय कर दिया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।