महुआव कला गांव मे महिला की हुई हत्या का हुआ सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00267974458818628782213-780x405.jpg)
संवाददाता-संजय सिंह/ वेदव्यास सिंह मौर्या/सोन प्रभात न्यूज
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00267974458818628782213-1024x462.jpg)
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र में दिनांक 24.02.2024 को महुआंव कला गाँव के महुअर झोर पहाड़ी पर मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के पश्चात् मृतका के पिताजी के द्वारा हत्या के सम्बन्ध में दिये गये तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2024 धारा- 302,201 भादवि में वांछित अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित पुत्र अवधेश धर दूबे निवासी महुआँव कला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को आज बुधवार को मुखबिर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से समय प्रातः 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर का टुकड़ा महुवर झोर पहाड़ी पर घटना स्थल के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00251991785820614705164-462x1024.jpg)
पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मृतका आरती से प्रेम करता था और दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत भी होती थी। मृतका आरती द्वारा जब उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया जाने लगा तो उसके द्वारा दिनांक 22.02.2024 को दोपहर में आरती को फोन से बात कर महुवर झोर पहाड़ी बुलाकर समय करीब 06.00 बजे शाम को आरती को पहाड़ी पर ढकेल कर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन, व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह थाना चोपन, हे0का0 अतुल सिंह थाना चोपन, हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।