gtag('config', 'UA-178504858-1'); कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ कुदरी धनखोर सीमा पर श्री राम चरितमानस महायज्ञ और श्री रामकथा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ कुदरी धनखोर सीमा पर श्री राम चरितमानस महायज्ञ और श्री रामकथा।

लिलासी / सोनभद्र – आशीष गुप्ता – दिनेश चौधरी/ सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड के कुदरी गांव में धनखोर से सटे यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा के साथ महायज्ञ का आरंभ हुआ।

यज्ञ समिति अध्यक्ष श्री गणेश ने बताया कि प्रातः से ही यज्ञ मंडप परिक्रमा आरंभ हो जायेगा जबकि श्री राम कथा का श्रवण अपराह्न तीन बजे से कथा वाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी से श्रद्धालु कर पाएंगे। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं हेतु सभी सुविधाओं की उपलब्धता है, साथ ही प्रतिदिन विशाल भंडारे का प्रबंध भी किया गया है। 15 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ का आज दूसरा दिन है। उक्त आशय की जानकारी यज्ञ समिति के महामंत्री बुद्धिराम सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गुरुजी के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close