मुख्य समाचार
चुनाव आचार संहिता लगते ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उतरे बैनर, होर्डिंग, पोस्टर।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00042823311224178498972-780x405.jpg)
- – उपजिलाधिकारी दुद्धी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी आदि रहें मौजूद।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत केंद्रीय एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों के चट्टी चौराहों पर लगें होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन आदि को चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के क्रम में शनिवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में बैनर, पोस्टर , होर्डिंग आदि उतरवाए गए |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00042823311224178498972-1024x484.jpg)
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी कुमुद चंद्रशेखर सिंह, कस्बा प्रभारी दुद्धी रामअवध यादव, सहित उपनिरीक्षक, पुलिस के जवान सहित नगर पंचायत कर्मी मौके पर रहे मौजूद |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240316-wa00037554895466141172949-1024x484.jpg)