शिव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 26 मार्च से 30 मार्च तक श्रीराम कथा का मलदेवा में भव्य आयोजन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00181192000867750139396-780x405.jpg)
- – श्री राम कथा आयोजन के मुख्य संरक्षक /आयोजक कुलभूषण पाण्डेय एडवोकेट, संरक्षक मण्डल कन्हैयालाल अग्रहरि, संदीप कुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि नीरंजन जायसवाल, अध्यक्ष आलोक जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, महामंत्री मनोज आजाद एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सोनू जायसवाल आदि मनोनीत हुए ।
- काशी के पंडित श्री भैयाजी पाठक द्वारा होगा कथावाचन।
दुद्धी -सोनभद्र/ जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात —-
दुद्धी सोनभद्र विकासखण्ड अंतर्गत धर्म की नगरी दुद्धी से सटे मल्लदेवा गाँव में स्थापित होने जा रहे पांच दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दिनांक 26 मार्च से 30 मार्च 2024 तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक काशी के मर्मज्ञ कथावाचक पंडित श्री भैयाजी पाठक के मुखार बिंदु से श्री राम कथा का अविरल प्रवाह किया जाना सुनिश्चित हुआ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa00181192000867750139396-1024x462.jpg)
जिसमें अयोध्या धाम से राम जानकी मठ के महंत श्री महेश्वर दास जी महाराज की पावन उपस्थित में श्रीराम कथा का पांच दिवसीय कथा वाचन किया जाना सुनिश्चित है | उक्त संदर्भ में रविवार को कंपोजिट विद्यालय मल्लदेवा के पीछे कार्यक्रम स्थल पर नगर एवं ग्राम वासियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, संरक्षक केंद्रीय जय बजरंग अखाडा समिति दुद्धी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, आदि संरक्षक मंडल मनोनीत किए गए l जबकि सर्वसम्मति से आलोक कुमार जायसवाल को उक्त श्रीराम कथा आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनयन किया गया | वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मनोज कुमार आजाद एडवोकेट को महामंत्री व पीयूष कुमार अग्रहरी एडवोकेट को प्रचार – प्रसार मंत्री, कोषाध्यक्ष सोनू जायसवाल संगठन मंत्री राजकपूर कार्यकारिणी सदस्य गोबर्धन प्रजापति, शैलेश कुमार जायसवाल,धीरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रभाकर प्रजापति,भगवान दास, प्रेमसागर पाण्डेय,अनुराग त्रिपाठी एडवोकेट ,सोनू सिंह सहित दर्जनो भक्तगण उपस्थित रहे |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240318-wa001734904234017209313-1024x462.jpg)