गंगा सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया एक शाम राष्ट्र सेवकों के नाम।

रेणुकूट – सोनभद्र / उपमा गुप्ता – सोन प्रभात
अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन के पास आयोजित गंगा सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आज अग्रवाल धर्मशाला रेणुकूट में एक शाम राष्ट्र सेवकों के नाम सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राष्ट्रभक्त गौ सेवक, समाज सेवक, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मी, हौकर, डिलीवरी ब्वॉय आदि अन्य लोगो को सादर आमंत्रित किया गया जिसमे रेणुकूट, पिपरी तथाआस पास के श्रमिको को सम्मानित करके राष्ट्र सेवकों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रयास फाउंडेशन एक मुहीम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह के दिलीप दुबे और महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्नेह लता जी रही।

इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता गंगा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद सोनी, संदीप कुमार साह थे। मौके पर पिपरी और रेणुकूट के कई सम्मानित लोग उपस्थित हुये।