रेणुकूट के शिवम ने सोनभद्र का नाम किया रोशन, BCCI ने रणजी ट्रॉफी में किया चयन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240103-wa0010469054115234755542-766x405.jpg)
रेनुकूट/ सोनभद्र – यू. गुप्ता/ सोन प्रभात
रेणुकूट के शिवम त्रिपाठी का चयन रणजी ट्रॉफी 2023-24 के लिए किया गया है। वे रेणुकूट, सोनभद्र के रहने वाले हैं उनके पिता जी का नाम राजकुमार त्रिपाठी है। उनके पिताजी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत थे और अब वे रिटायर हो चुके हैं। शिवम त्रिपाठी का जिला स्तर पर चयन के साथ ही प्रदेश स्तर में कानपुर क्रिकेट बोर्ड में भी इनका चयन हो चुका है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240103-wa0010469054115234755542.jpg)
आज इन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपने और अपने परिवार के साथ ही साथ रेणुकूट, सोनभद्र जनपद का भी नाम रोशन किया है। जहां से उन्होंने शुरुआती शिक्षा दीक्षा ग्रहण की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में रणजी ट्रॉफी के लिए चयन होने पर रेणुकूट ही नहीं पूरे सोनभद्र के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं शिवम त्रिपाठी के परिवार के लोग रणजी ट्रॉफी में चयन होने पर मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240103-wa00134137850602784036926.jpg)
जब कि यह पहला मौका है जब सोनभद्र जैसे अति दुरूह और पिछड़े जिले से क्रिकेट के खेल में राष्ट्रीय स्तर पर किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है क्योंकि इस जिले में क्रिकेट खेल को खेलने के लिये कोई भी कोच नही है और नहीं क्रिकेट से संबंधित कोई प्रशिक्षण दिया जाता है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/01/img-20240103-wa00127403211631498718747.jpg)
जिस तरह से शिवम ने अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चयन समिति द्वारा चयनित होकर अपना जगह बनाया है वह काबिले तारीफ है और यह उनकी मेहनत का ही परिणाम है।
सोनप्रभात न्यूज़ परिवार की तरफ से शिवम त्रिपाठी को हार्दिक शुभकामनाएं वह इसी तरह एक दिन पूरे देश के लिए खेले और क्रिकेट में अपने साथ देश, समाज, परिवार तथा जनपद का नाम रोशन करें, ऐसी शुभकामनाएं हैं।