ज्ञानेंद्र सिंह” ज्ञानू” बने जनपद हाथरस के संगठन प्रभारी।

- जनपद सिंगरौली के कांग्रेस कार्य कर्ता की बड़ी उपलब्धि।
सिंगरौली / सोन प्रभात – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” –
जनपद सिंगरौली के वरिष्ठ नेता एवम मध्य प्रदेश कमेटी परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ओबरा विधान सभा उत्तर प्रदेश के पूर्व चुनाव प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवम राष्ट्रीय महासचिव श्री मती प्रियंका गांधी, अनुशंसा पर संगठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव मधु सूदन मिस्त्री द्वारा हाथरस ज़िला का संगठन चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम अध्यक्ष कमलनाथ जी के अनुशंसा पर यह महत्व पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

बताते चले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एक जुझारू नेता के साथ ही आम लोगो की समस्यायों को प्रमुखता से उठाते रहे है। सहज , सरल तथा मिलनसार व्यक्तित्व के के कारण ही कांग्रेस के उच्च नेतृत्व ने सदैव आप पर विश्वास किया है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भी ओबरा जैसे महत्व पूर्ण क्षेत्र में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। वर्तमान में हाथरस जैसे जनपद का संगठन व प्रभार मिलने से जनपद सिंगरौली के कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है तथा इस निर्णय का स्वागत किया है।
उक्त आशय की सूचना मिलते ही ज्ञानू जी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय लखनऊ के लिए रवाना हो गए जहां वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री जी से समस्त जनपदों के प्रभारी नेता दिशा निर्देश प्राप्त कर आगामी रूप रेखा प्रस्तुत करेंगे।