पंचायत रिक्त चुनाव हेतु प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/07/img-20220722-wa00374842819484112039678-780x405.jpg)
- चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनावी सरगर्मी हुई तेज।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/07/img-20220722-wa00374842819484112039678-768x1024.jpg)
दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत पंचायत रिक्त बी डी सी ग्राम हथवानी पद चुनाव हेतु आज क्षेत्र निर्वाचन अधिकारी आरो तरुण कुमार द्वारा घोषित 5 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। सूची अनुसार रंगराजन चेरो निवासी ग्राम गरदरवा विकासखंड दुद्धी सोनभद्र को “अनार ” का प्रतीक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया, वही शनि आनंद उपाध्याय निवासी फुलवार विकासखंड दुद्धी सोनभद्र को “अलाव और आदमी ” का प्रतीक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया, वहीं सफीक खान निवासी हथवानी विकासखंड दुद्धी सोनभद्र को अंगूठी का प्रतीक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया, सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासीय झारोंकला विकासखंड दुद्धी सोनभद्र को “आटा चक्की (चकिया ) “चुनाव चिन्ह का प्रतिक आवंटित किया गया। वहीं हीरामती निवासीय हथवानी विकासखंड दुद्धी सोनभद्र को ईट का प्रतीक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इस आशय की जानकारी क्षेत्र निर्वाचन अधिकारी आरो तरुण कुमार ने दी है।