हर घर तिरंगा अभियान को क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220809-wa00452365162287426378673-780x405.jpg)
म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह / सोन प्रभात
म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आश्रम मोड़ से मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। घर घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर में राष्ट्र ध्वज जरूर फहराएं तथा अपने राष्ट्र के प्रति उनके नैतिक दायित्व क्या है इसको भी बताया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220809-wa00452365162287426378673-1024x461.jpg)
भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अवधेश अग्रहरि, जिला कार्य समिति सदस्य होरीलाल पासवान, मण्डल उपाध्यक्ष गोविन्द राम, अभिषेक श्रीवास्तव, शंशाक अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि व सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।