मुख्य समाचार
अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने से दो घायल।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220821-wa00232894963786519564223-780x405.jpg)
डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी सुभाष पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जाकर धक्का मार दिया और गंभीर रूप से घायल हो गए।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220821-wa00232894963786519564223-1024x576.jpg)
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के दोपहर लगभग 1:30 बजे के करीब बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में धक्का मार दिया, जिससे इस सड़क दुघर्टना में सीताराम पुत्र श्री राम सेवक निवासी ओबरा व पिंटू कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी कोटा जुडवानी घायल हो गया बताया जा रहा है डाला के तरफ से चोपन के तरफ जा रहे थे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/08/img-20220821-wa0021536994480662244258-1024x576.jpg)
सूचना पाकर मौके पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र द्विवेदी ने घायलों को 108 एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।