निर्धन बस्ती में बांटे कंबल,”स्पंदन” संस्था ने मनाया समाज सेवी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का जन्म दिन।

विंध्य नगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात
समाजसेवा में अग्रणी तथा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ( परिवहन प्रकोष्ठ) भारत जोड़ो यात्रा सिंगरौली के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का जन्म दिन आज समाज सेवी संस्था स्पंदन के सदस्यों द्वारा नव जीवन विहार के ग्रीन हट में गरीब हरिजन आदिवासियों के बीच केक काटकर तथा मिठाई वितरण कर धूम धाम से मनाया!! इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने असहाय एवम जरूरत मंदो को अनुमानत: 200 कंबल बांटे !! कंबल पाकर गरीब परिवार के लोगों के चहरे खिल गए।

एनजीओ संरक्षिका अनामिका सिंह ने बताया स्पंदन संस्था सदैव जरूरत मंदों एवम निर्धन परिवार व बस्ती के बीच जाकर आर्थिक एवम सामाजिक रूप से निस्वार्थ सेवा करता रहता है।

समाज सेवी ज्ञानू जी का सदैव हमारी संस्था को तन मन धन से सहयोग मिलता रहता है!! यही कारण है आज हमे ज्ञानू जी का जन्म दिन उनकी ही उपस्थिति में मनाने का सौभाग्य मिला है!! इस अवसर पर मुख्य रूप से आशा सिंह, विनीता गौतम, आई डी गुप्ता,प्रदीप मिश्रा, राजेश पांडेय,एकता सिंह,ब्रज मोहन पांडेय,राम सुशील तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य व समाज सेवी उपस्थित रहे!!