दुद्धी – सांसद निधि के 75 लाख रुपए लागत से बना मल्टीपरपज हॉल पूर्ण होकर शीघ्र होगा जनता को समर्पित।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/11/img-20221117-wa0083516074017740173588-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सांसद हरदीप पुरी की शानदार पहल।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/11/img-20221117-wa00818821356147044085992-1024x768.jpg)
दुद्धी सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रयास पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सांसद हरदीप पुरी द्वारा 75 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज उपयोग के लिए कमरों से सुसज्जित हाल बनकर जनता को शीघ्र होगा समर्पित l उक्त निर्माण कार्य के कार्यदायी संस्था नगर पंचायत दुद्धी अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने इस आशय की जानकारी वार्ता में दिया हैं।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/11/img-20221117-wa0083516074017740173588-1024x768.jpg)
ज्ञात कराना है कि उक्त मल्टीपरपज हॉल के बन जाने से अति पिछड़े क्षेत्र में गरीब निर्धनों के लिए वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उक्त मल्टीपरपज हॉल न्यूनतम दर पर जनता को प्राप्त हों सकेगा।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/11/img-20221117-wa00807426863851962870541-1024x768.jpg)
उक्त मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से आर्थिक शोषण से आम जनता को बड़ी राहत मिलेंगी l इस सराहनीय कार्य के लिए प्रबुद्ध जनों सहित आम जनमानस ने सांसद एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को बधाई दी है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/11/img-20221117-wa00827478023798001540980-1024x768.jpg)