भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन।
विंध्य नगर / सिंगरौली सुरेश गुप्त ग्वालियरी / सोन प्रभात
- अनेक विद्यालयों ने लिया प्रतिभाग, संपूर्ण भारत में हो रहा है “भारत को जानो” विषय पर प्रतियोगिता।
इसी तारतम्य में भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली के तत्तावधान में “भारत को जानो” विषय पर सिंगरौली जिले के दस विद्यालय के करीब एक हजार बच्चों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों में इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। एवम आयोजकों को इस प्रतियोगिता को कराने के लिए बधाई दी है।
बताते चले आज हुए प्रतियोगिता में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सफल होने वाले प्रथम,द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद द्वारा सील्ड,मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा!! साथ ही चयनित सफल विद्यार्थियों को प्रांतीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में इन बच्चों को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष डा. ओ पी राय, कोषाध्यक्ष रावेन्द्र विक्रम सिंह, एन वी सिंह, डा सुशील सिंह चंदेल, मृत्युजय सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता ,अमित राज, राजेन्द्र गोयल, राजीव लोचन श्रीवास्तव राकेश गोयल, रामलगन विश्वकर्मा, साधु शरण, अजय त्रिपाठी,राजेन्द्र वर्मा, बृजेश शुक्ला, अनुराग भरतीया ने इस आयोजन में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया। विकास परिषद के सक्रिय सदस्य राकेश कुमार गोयल के अनुसार आज लगभग दस विधालयों के छात्र छात्राओ ने लिया भाग जिसमें काइट्स राईस पब्लिक स्कूल बैढन, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विलोंजी, ओर सरस्वती विन्ध्यनगर, शासकिय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, शासकीय कन्या विधालय बैढ़न, डी पी एस विन्ध्यनगर डी पी एस निगाही, अमृत विद्यापीठ नवजीवन विहार, वी एड कालेज विन्ध्यनगर, डी ए व्ही निगाही डी.ए व्ही दुधिचुआ इत्यादि शामिल रहे!