gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी विधायक ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा का हर घर झंडा की शुरुआत की - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

दुद्धी विधायक ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा का हर घर झंडा की शुरुआत की

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत चुनाव का बिगुल फुकने के पूर्व मतदाताओं को भाजपा की ओर मतदान कराए जाने के उद्देश्य के मद्देनजर मतदाता जन जागरण कमल निशान झंडा यात्रा का आगाज हुआ।

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदुलार सिंह गौड़ ने सर्वप्रथम जिला मंत्री दिलीप पांडेय एडवोकेट के घर पर झंडा लगाया तत्पश्चात कांट्रेक्टर अमरनाथ जयसवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष राफे खान हौंडा मोटरसाइकिल एजेंसी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा आईटी सेल कौशलेंद्र प्रताप सिंह के छत व भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के घर पर हर घर झंडा का आगाज कर चुनाव का शंखनाद किया l

इस मौके पर नगर निकाय चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय, नगर निकाय संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, ब्लॉक प्रमुख बभनी प्रतिनिधि राजन सिंह भाजपा महिला अनुसूचित मोर्चा जिलाप्रमुख मीरा सिंह गोंड,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,मंडल महामंत्री मनीष कुमार जयसवाल, प्रेमनारायण सिंह,भाजपा महिला मोर्चा चमेली देवी,मीडिया प्रभारी रवि सिंह नगर के सभी वार्ड संयोजक वार्ड अध्यक्ष आदि दर्जनों कार्यकर्ता बाइक जुलूस में सम्मिलित रहे l

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close