मास्टर आदित्य सिंह ने गौ सेवा एवम वस्त्र वितरण कर मनाया अपना जन्म दिन।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/12/img-20221211-wa00134833551207026696842-780x405.jpg)
विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात
कहते है पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है इस कहावत को चरितार्थ करते हुए विगत आठ वर्ष पूर्व भी मास्टर आदित्य सिंह ने अपने गुल्लक में जमा पैसे से गौ सेवा में लगाया साथ ही निर्धन बस्ती में जाकर वस्त्र व मिठाई वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया था।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/12/img-20221211-wa00134833551207026696842-1024x768.jpg)
समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तथा विधान सभाचुनाव में सोनभद्र एवम हाथरस के प्रभारी रहे ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के सुपुत्र आदित्य सिंह पर अपने पापा के विचारों एवम कार्यों से यह प्रेरणा मिली है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/12/img-20221211-wa0015891755634980323391-1024x466.jpg)
आपकी माता श्री भी अपने एनजीओ के माध्यम से समाज सेवा करती रहती है!! आज सोलह साल के युवा आदित्य सिंह अपने मां और पिता के पद चिन्हों पर चलकर अपने जोड़े हुए पैसे तथा गिफ्ट में मिले हुए सामान को गरीबों में बांट कर एवम गौ सेवा कर रहे है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2022/12/img-20221211-wa00145748704026151593010-1024x465.jpg)
पूछने पर आदित्य सिंह बताते है यह संस्कार मुझे अपने परिवार से मिला है!! असहाय लोगों के बीच खुशी बांटने में मुझे आत्मिक शांति मिलती है।