अन्यआस-पासक्राइममुख्य समाचार
पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपने गर्दन पर चाकू से किया वार
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240219_203632-780x405.jpg)
सोनप्रभात लाइव
घोरावल। क्षेत्र के खुटहां गांव में रविवार की शाम पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने गुस्से में अपने ही गले में चाकू से वार कर लिया। जिससे पति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चंदन निवासी ग्राम खुटहा रविवार को अपने घर मे था कि चंदन से उसकी पत्नी घरेलू मामले को लेकर विवाद करने लगी।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/02/img_20240219_2037003048600349911251449-1024x768.jpg)
बताया गया कि चंदन पत्नी के विवाद के कारण गुस्से मे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। जिससे चंदन गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्वजन ने तत्काल जख्मी चंदन को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार किया। उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि गले में टांका लगा दिया गया है।