तहसील मुख्यालय दुद्धी पर 24 घंटे से ऊपर विद्युत आपूर्ति ठप लोग परेशान।

- पेयजल समस्या हुई गंभीर, लोग त्रस्त।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र। प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से दुद्धी तहसील मुख्यालय पर भी 24 घंटे से ऊपर लगातार विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से बेहाल हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से आसपास के क्षेत्रों में भी अंधेरा पसर गया है जिसके चलते लोगों को पेयजल आपूर्ति जैसे समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं बिजली समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे पड़े हुए हैं। लगातार विद्युत आपूर्ति ठप होने से इनवर्टर और मोबाइल पूरी तरह से ठप होने के कगार पर पहुंच गए हैं अगर शीघ्र विद्युत आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों को और भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वही पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के द्वारा कोई फोन रिसीव भी नहीं किया जा रहा है कि बिजली कब आएगा इसके बारे में कोई ठोस जानकारी आम जनता को नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों में जनाक्रोश धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लोगों ने शासन से बिजली समस्याओं के निदान के लिए आग्रह किया है ताकि आम जनता को विद्युत आपूर्ति सुचारू मिल सके।