मुख्य समाचार
दुद्धी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में एक को किया गिरफ्तार।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231029-wa00348399777132475175744-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 28.10.2023 को रात्रि लगभग 22.15 बजे थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2023 धारा 377 भादवि व 3(2)4 पॉक्सो एक्ट से सम्नबन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त बृजेश कुमार गोंड़ पुत्र महेन्द्र गोंड़ निवासी ग्राम मझौली, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/10/img-20231029-wa00348399777132475175744-766x1024.jpg)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- थानाध्याक्ष नागेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
- उ0नि0 आशीष सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
- का0 ओम प्रकाश सिंह यादव थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।