एडीशनल एसपी ने किया थाने का निरीक्षण जताया सन्तोष।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231224-wa00268946538184545856380-780x405.jpg)
बीजपुर/ विनोद गुप्ता / सोन प्रभात
बीजपुर। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी ने रविवार को बीजपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231224-wa00268946538184545856380-1024x576.jpg)
इस दौरान थाना परिसर में पुलिस जवानों ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी।एडिशनल एसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय अभिलेख, मेष, बैरक,शस्त्रागार,परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231224-wa00252656652933599158699-1024x576.jpg)
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए थाने के निरीक्षण के उपरांत कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए मातहतों से भी मुलाकात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए। प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने अबैध मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने वारंटियों की धर पकड़ तेज करने तथा लंबित मुकदमों में पैरवी तेज कर अपराधियो को सजा दिलाने की पहल करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अजय बिक्रम यादव इंस्पेक्टर क्राइम, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, सुख्खू राम यादव,विनीत सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/12/img-20231224-wa00242461737842627447958-1024x576.jpg)