gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी बने सुमित सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी बने सुमित सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं

Duddhi @JitendraChandravanshi / Sonprabhat

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत कई महीने से भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर नवीन मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के कयास को आज अंततः विराम भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा घोषणा पर लगा | देर शाम सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी का आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर जोरदार आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया |

कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | इस मौके पर जिलामंत्री दिलीप पांडेय,निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिह, डी सी एफ डायरेक्टर संजू तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोरखनाथ अग्रहरि, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, भाजपा आईटी पीयूष कसेरा,भाजपा नेता पंकज अग्रहरि, वरिष्ठ भाजपा नेता नान्हू राम अग्रहरि, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिव शंकर गुप्ता, टाउन क्रिकेट क्लब अध्यक्ष जवी खान, कप्तान रजत राज, वरिष्ठ पत्रकार इब्राहिम खान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शुभचिंतक उत्साह के साथ मौके पर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close