gtag('config', 'UA-178504858-1'); वनवासी लोक नृत्य संस्कृति समागम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एवं श्री राम कथा व महायज्ञ। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

वनवासी लोक नृत्य संस्कृति समागम प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एवं श्री राम कथा व महायज्ञ।

लिलासी / सोनभद्र – दिनेश चौधरी – सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत कुदरी ग्राम सभा में बैठक कर यज्ञ समिति का गठन किया गया। कुदरी – धनखोर सीमा पर स्थित RSS की जमीन पर 15 मार्च से 21मार्च तक श्रीराम कथा यज्ञ, प्रवचन, लोक सांस्कृतिक कला कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में सबसे अहम भूमिका भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की बताई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कुछ वर्षों पहले भी कुदरी में राम कथा के आयोजन में अहम योगदान था।

प्रस्तावित यज्ञ स्थल पर मोहर लाल मंडल अध्यक्ष, लल्लन प्रसाद, विद्या शंकर, मनोज कुमार, रमाशंकर,सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, विजय शंकर, महेंद्र कुमार, राम गुलाब, नवनीत कुमार,आवेश कुमार, रितेश कुमार जायसवाल, विजय गुरुजी, रामकलेश, सुंदेश्वर, राकेश कुमार, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यज्ञ समिति और रामकथा समिति के संयोजक रामदास गोंड ग्राम प्रधान कुदरी तथा सह संयोजक रामप्यारे ग्राम प्रधान चांगा, लल्लन प्रसाद (भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य बभनी), बुद्धिराम सिंह (भाजपा मंडल महामंत्री बभनी), दिनेश चौधरी (ग्राम रोजगार सेवक कुदरी), राजेश कुमार ग्राम प्रधान धनखोर, समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close