मुख्य समाचार
अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240306-wa00018196936376758799829-780x405.jpg)
दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र कोतवाली अंतर्गत गश्त के दौरान दुद्धी वार्ड नंबर 1 स्विपर बस्ती के पास पुलिस नें संजय कुमार गुप्ता उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय निर्मल साव निवासी ग्राम सलैया रंका जिला गढ़वा झारखंड को मंगलवार के सायं 5:10 पर 6 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा व एक अदद टी भी एस मोटर जे एच 14 जे 0964 साईकिल के साथ मुकदमा अपराध संख्या 40/24 धारा 8 /20 एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया |
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/03/img-20240306-wa00018196936376758799829-1024x768.jpg)
गिरफ्तार करने वाले टीम में कस्बा प्रभारी चौकी दुद्धी राम अवध यादव,हेड कांस्टेबल उमेश यादव व कांस्टेबल रविंद्र वर्मा मौजूद रहे |